Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Divyansh Sharma v. Angel Dwellings Private Limited
Complaint No. LKO162/07/140620/2026
- Decision date
- 2026-08-17
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 47-08-2026 शिकायत संख्या: LKOI62/07/I40620/2026 दिव्यांश शर्मा एवं अन्य बनाम एंजेल ड्वेलिंग्स प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री ऋत्विक गुप्ता उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता ने उचित बैंक Rete // पठनीय लेजर तथा प्रमोटर को भुगतान की गई समस्त धनराशि की पठनीय रसीदों को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध fears, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है fe वकालतनामा/प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 03 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
उभय val के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम Gear मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे तथा तृतीय पक्ष अधिकार सूजित नहीं करेगें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 05-40-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY pate 5026.08.7 9 78:32:57 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 56