Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Satyanarain Kumar Sultania v. NBCC (I) Ltd
Complaint No. LKO162/07/130955/2025
- Decision date
- 2026-07-20
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20--07-2026 शिकायत संख्या: LKO62/07/I30955/2025 सत्यानारायण कुमार सुल्तानिया एवं अन्य बनाम एन.बी.सी.सी. (आई) लिमिटेड आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा “Rail Land Development Authority” को विपक्षी संख्या: 02 बनाने हेतु प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09--05-2026 दाखिल किया गया, जिसपर विपक्षी द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई तथा उक्त प्रार्थना-पत्र इस आधार पर स्वीकार किया जाता है कि उक्त प्रार्थना-पत्र की भौतिक प्रति 02 दिनों के अन्दर रेरा मुख्यालय, लखनऊ मे प्राप्त कराना सुनिश्चित करेगें तदोपरान्त रेरा आई.टी. अनुभाग को आर.एल.डी.ए. को विपक्षी संख्या: 02 बनाने हेतु निर्देशित किया जायेगा। अतः रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि 45 दिनों के अन्दर “Rail Land Development Authority” को विपक्षी संख्या: 02 अंकित / दर्ज करना सुनिश्चित करें | विपक्षी ने आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।
उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 28-09-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH patesistoosncopy. BHOOSREDDY Date 2026.07.24 79:0:8 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 34