Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Manju chaurasia v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/07/0991/2019

Decision date
2025-10-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 27-40--2025 शिकायत संख्या: LKO62/07/099/209 मंजू चौरसिया बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश weft / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी के विद्वान अधिवक्ता श्री सत्यम्‌ मौर्या तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए। पूर्व तिथि दिनांक 48--08-2025 को विपक्षी को अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था, परन्तु यह अत्यन्त आपत्तिजनक है कि इसके बावजूद भी विपक्षी द्वारा अनुपालन SRT Wega नहीं की गयी है। आज विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करने हेतु पुनः 03 दिनों का समय प्रदान किये जाने तथा भौतिक प्रति प्रस्तुत करने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जिस पर प्रार्थी के विद्वान अधिवक्ता को कोई आपत्ति नहीं है। अतः विपक्षी का उक्त अनुरोध स्वीकार किया जाता है तथा विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे हर हाल में 04 सप्ताह के अन्दर अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करायें तथा अनुपालन आख्या की एक प्रति प्रार्थी के विद्वान अधिवक्ता को ई-मेल तथा मोबाइल पर भी प्रेषित करें। विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के उपरान्त प्रार्थी 02 सप्ताह के अन्दर उस पर जवाब पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04-42-2025 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.0.28 BHOOSREDDY "ae 50 (संजय आर. =<) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 34