Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mohd. Shakeel v. Nirmala Infradevelopers Limited

Complaint No. LKO162/06/139973/2026

Decision date
2026-08-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-08-2026 शिकायत संख्या: LKO62/06/39973/2026 मो. शकील बनाम निर्मला इन्फ्राडेवलपर्स प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री नवनीत यादव उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री प्रांजल मिश्रा उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने विपक्षी को रू.2,00,000 /- की धनराशि का नकद भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण सहित शपथ-पत्र (Notarized) तथा फॉर्म-एम पर इकाई संख्या में संशोधन करने हेतु संशोधन प्रार्थना-पत्र को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी ने वकालतनामा / प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक, प्रकरण में सम्बन्धित इकाई का विक्रय-विलेख नहीं करेगें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों // अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों // अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 02 के समक्ष दिनांक 07-09-2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें। SANJAY RAMESH ६8/9000000)/ Date: 5.08. ;:23:: BHOOSREDDY aa 2026085 6:23:58, (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा