Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Rajpati Devi v. Lucknow Development Authority PARIJAT HOUSING

Complaint No. LKO162/06/139956/2026

Decision date
2026-07-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 27-07-2026 शिकायत संख्या: LKOI62/06/39956/2026 राजपति देवी बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया war) पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री एस.एन. सिंह उपस्थित तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत में आवंटी के रूप में राजपति देवी का नाम फॉर्म-एम में अंकित है। तथापि, अभिलेख पर उपलब्ध भौतिक प्रति के साथ राजपति देवी द्वारा भौतिक सुनवाई हेतु प्रार्थना-पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं, जिनमें उनके पुत्र हृदय राम आजाद का नाम भी अंकित है। जबकि फॉर्म-एम में हृदय राम आजाद का नाम किसी भी स्थान पर अंकित नहीं है। उक्त तथ्य के आधार पर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा प्रारंभिक आपत्ति प्रस्तुत की गई है कि वर्तमान शिकायत एक मृतक व्यक्ति के नाम से दर्ज की गई है, जो विधि की दृष्टि में पोषणीय (maintainable) नहीं है। अतः प्रार्थना की जाती है कि उक्त शिकायत को अपोषणीय मानते हुए निरस्त / खारिज किया जाए।

aa: waa में शिकायतकर्ता को एक अवसर प्रदान किया जाता है कि वे पोर्टल पर एक संशोधन प्रार्थना-पत्र अपलोड करें। ow प्रार्थना-पत्र के साथ आवंटी राजपति देवी का विधिवत्‌ वारिसान प्रमाण-पत्र संलग्न किया जाए साथ ही, यदि हृदय राम आजाद के अतिरिक्त अन्य कोई जीवित वैधानिक उत्तराधिकारी (वारिस) हैं, तो उनके द्वारा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (४००) भी अपलोड किया जाए, जिससे अभिलेखों का समुचित परीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। उक्त के अतिरिक्त शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि नियमानुसार उचित वकालतनामा तथा प्रमोटर को भुगतान की गई धनराशि के सम्बन्ध में एल.डी.ए. द्वारा निर्गत wie लेजर बैंक Were (Highlighted) को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। प्रश्नगनत शिकायत त्रुटिपूर्ण (Defective) है। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 05-40-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH 889 00फ007 BHOOSREDDY Date: 2026.07.28 8:59:02 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 0