Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Garima Gaur v. Emaar India Limited

Complaint No. LKO162/06/129469/2025

Decision date
2026-07-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 0-07-2026 शिकायत संख्या : [॥(0462/06/429469/2025 Garima Gaur बनाम EMAAR INDIA LIMITED (Formerly known as Emaar MGF Land Limited)) शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। विपक्षी द्वारा आदेश दिनांक 20-04-2026 का अनुपालन नहीं किया गया है। सूच्य है कि आज शिकायत में 8वीं तिथि है। विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ता द्वारा उनके वकालतनामा पर उठाए गए आपत्ति का निराकरण भी कर लें। अगर निराकरण की आवश्यकता नहीं है तो अपना पक्ष तदनुसार रखें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ५5 शिकायतकर्ता के अनुरोध पर पीठ द्वारा आदेशित किया गया कि शिकायत के निस्तारण तक विपक्षी शिकायतकर्ता की इकाई को न तो किसी को आवंटित करेंगे और न ही बेचेंगे और न ही शिकायतकर्ता की इकाई को निरस्त करेंगे। उभयपक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि अगली सुनवाई से पूर्व शिकायत में वांछित सभी अभिलेखों सहित पत्रावली पूर्ण हो। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 43-07-2026 को पेश हो।

पुनश्चः विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री प्रशान्त कुमार उपस्थित हुए। DIMPLE DIMPLE VERMA. VERMA (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 45