Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

CASA Greens Exotica RWA v. Radhey Krishna Techno Build Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/06/110021/2023

Decision date
2025-04-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. खण्ड-न्यायपीठ कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 04-04-2025 शिकायत संख्या: LKOI62/06/002I/2023 ORT HRT एग्जाटिका आर.डब्ल्यू ए. बनाम राधे कृष्णा cay बिल्ड प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता /rwa का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अविरल राज सिंह तथा विपक्षी /प्रमोटर के विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। उभय पक्ष के विद्वान अधिवक्तागण द्वारा अवगत कराया गया कि उभय पक्ष के मध्य समझौता वार्ता सकारात्मक रूप से चल रही है, जिसके लिए उन्होनें पीठ से मई, 2025 तक का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी ने पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 45-70-2024 को रिकॉल करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया है। विपक्षी ने यह कथन किया है कि प्रकरण में कुल 252 यूनिट है, जिसमें से कुल 230 क्रय की जा चुकी हैं तथा 22 क्रय की जानी शेष हैं, परन्तु शिकायतकर्ता द्वारा शेष 22 यूनिट के विक्रय पर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। इस पर शिकायतकर्ता का यह कहना है कि उनके द्वारा शेष 22 यूनिट के विक्रय पर कोई अवरोध उत्पन्न नहीं किया जा रहा है। आदेश, दिनांक 45—t0-2024 के सम्बन्ध में यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रकरण के निस्तारण तक यथास्थिति बनी रहेगी तथा शेष 22 यूनिट के नियमानुसार क्रय करने पर कोई भी रोक नहीं है।

gag ual को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 03-06-2025 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) न्‍्यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. RT|