Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
CASA Greens Exotica RWA v. Radhey Krishna Techno Build Pvt Ltd
Complaint No. LKO162/06/110021/2023
- Decision date
- 2024-08-13
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. संयुक्त पीठ. लखनऊ कार्यवाही अन्तर्गत aries दिनांक: 43--08--2024 शिकायत संख्या: LKOL62/06/I002/2023 orm tea एग्जाटिका RWA बनाम राधे कृष्णा co बिल्ड प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता / १५४५ का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री पलाश बनर्जी तथा विपक्षी / प्रमोटर के विद्वान अधिवक्ता श्री राज सिंह उपस्थित हुए। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा दिनांक 46-04-2024 को सुनवाई के दौरान यह आपत्ति दर्ज की गयी थी कि ४१४४५ का पंजीकरण समाप्त हो गया है, जिस पर पीठ द्वारा शिकायतकर्ता /४५५ को निर्देशित किया गया था कि वे १५७४५ का नवीनीकृत पंजीकरण प्रमाण-पत्र अपलोड करें, जो कि उनके द्वारा अपलोड कर दिया गया है। विपक्षी द्वारा शिकायत की पोषणीयता पर आपत्ति दर्ज की गयी थी, जिसको आज पीठ द्वारा सुना गया। सुनवाई के दौरान विपक्षी ने उक्त प्रमाण-पत्र पर आपत्ति तथा अपने कथन की पुष्टि किये जाने हेतु एक अंतिम अवसर की मांग की है। विपक्षी को उक्त प्रमाण-पत्र पर आपत्ति तथा अपने कथन की पुष्टि किये जाने हेतु 02 सप्ताह का अवसर प्रदान किया जाता है और निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर उक्त के सम्बन्ध में अभिलेख / दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें |
विपक्षी द्वारा पोषणीयता आवेदन के साथ संलग्नक के रूप में उभय पक्ष के मध्य सिविल न्यायालय में चल रहे वाद के सम्बन्ध में आदेश प्रस्तुत किया गया है। उक्त आदेश में न्यायालय द्वारा केवल मूल्यांकन एवं न््याय-शुल्क का वाद बिन्दु निस्तारित किया है। इस आदेश से न्यायालय के समक्ष विचाराधीन विवादित वाद बिन्दुओं के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है। Pty 8 E-Court विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर सिविल न्यायालय में चल रहे वाद के वाद-पत्र की प्रमाणित प्रति पोर्टल पर अपलोड करें, जिनसे कि उभय पक्ष के मध्य विवादित वाद बिन्दुओं के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट हो सके। उभय पक्षों को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेज / अभिकथनों को आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेज / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 47-09-2024 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश त्रिपाठी) न््यायनिर्णायक अधिकारी, उ.प्र. रेरा। 8