Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dinesh kumar v. Ssn Infra Developers Private Limited

Complaint No. LKO162/05/139210/2026

Decision date
2026-08-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, eas | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 20-08-2026 शिकायत संख्या : [॥(0462/05/439240/2026 Dinesh kumar बनाम SSN INFRA DEVELOPERS PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री प्रभात कुमार उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी अनुपस्थित है। विपक्षी पंजीकृत डाक एवं पब्लिक नोटिस के उपरान्त भी उपस्थित नहीं हुए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत किया गया, पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा एक पत्र दिनांक रहित दाखिल किया है, जिसे वह Agreement बता रहे हैं, जिसमें कुल धनराशि Rs. 6,80,000.00 भुगतान धनराशि Rs. 44,000.00 व Balance Amount Rs. 3,97,000.00 दर्शाया गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि शिकायतकर्ता ने १४.44,000,00 का भुगतान किया है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल अन्य ट्रांजेक्शन सम्बन्धी अभिलेख बिना पेशानी व Account Holder के नाम है जो विधिक रूप से स्वीकार करने योग्य नही है। अतः शिकायतकर्ता को शिकायत पूर्ण करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए दिनांक 27.08.2026 का दिन सुनवाई हेतु सुनिश्चित किया जाता a (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 47