Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prafulla Chandra Gupta and Abhishek Gupta v. Jugal Kishore & Ndbg Sage City LLP

Complaint No. LKO162/05/119756/2024

Decision date
2026-05-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत mrs दिनांक: 05-05-2026 शिकायत संख्या : ।॥(0462/05/449756/2024 Prafulla Chandra Gupta and Abhishek Gupta बनाम JUGAL KISHORE & NDBG SAGE CITY LLP शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अजय कुमार सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव पटेल उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि उनका मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी. निष्क्रीय हो गया है जिस कारण वह आपत्ति-पत्र अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। इस सम्बन्ध में पीठ को अवगत कराया गया कि विपक्षी द्वारा प्रार्थना-पत्र दिनांक 2t-7:-2024 सचिव, रेरा के समक्ष दाखिल किया गया है, किन्तु अभी तक उसका निदान नहीं हुआ है। अतः सचिव, रेरा उक्त प्रार्थना-पत्र पर संज्ञान लेकर यथाशीघ्र उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे विपक्षी प्रश्नगत शिकायत में आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर सके एवं शिकायत का यथाशीघ्र निस्तारण किया जा सके। उक्त समस्या का समाधान होने के उपरान्त विपक्षी यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पत्रावली and सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 49-05--2026 को पेश हो। K. Vener , (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा