Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prafulla Chandra Gupta and Abhishek Gupta v. Jugal Kishore & Ndbg Sage City LLP

Complaint No. LKO162/05/119756/2024

Decision date
2025-01-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 20-0-2025 शिकायत संख्या : LKO762/05/9756/2024 प्रफुल्ल चन्द्र गुप्ता एण्ड अभिषेक गुप्ता बनाम जुगल किशोर एण्ड एनडीबीजी सेग सिटी एल.एल.पी. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अजय कुमार सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अमित द्विवेदी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि रेरा प्राधिकरण में ई-मेल आई.डी. एवं मोबाईल नंबर परिवर्तित करने हेतु आवेदन किया गया है, किन्तु अभी तक परिवर्तन नहीं किया गया है जिस कारण कारण उनके द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध करा दिया गया है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र यथोचित माध्यम से आपत्ति-पत्र शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराएं। विपक्षी रेरा के समक्ष स्तर से पूर्व में प्रेषित आवेदन-पत्र जो कि ई-मेल आई.डी. एवं मोबाईल नंबर के परिवर्तन से सम्बन्धित मसले का समाधान करवाएं।

पत्रावली के अवलोकन से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता द्वारा धनराशि का भुगतान ट्वेंटी फोर कैरेट कस्ट्रक्शन wife. को किया गया है तथा क्रेता-विक्रेता अनुबन्ध-पत्र, इकाई की रजिस्ट्री भी ट्वेंटी फोर कैरेट geen wife. के साथ किया गया है, किन्तु शिकायतकर्ता जुगल किशोर एण्ड एनडीबीजी सेग सिटी एल.एल.पी. के विरूद्ध संस्थित की गयी है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र उक्त स्थिति को स्पष्ट करते हुए प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली ont सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 47-03-2025 को पेश हो। IS. ewe (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा बढ: