Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jyotsna Singh v. Paarth Infrabuild Private Limited

Complaint No. LKO162/05/119691/2024

Decision date
2026-01-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 42--04--2026 शिकायत संख्या: LKOI62/05/4969/2024 ज्योत्सना सिंह एवं अन्य बनाम पार्थ इन्फ्राबिल्ड प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अनिल कुमार तिवारी तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए। उभय पक्ष इस बात से सहमत थे कि यह परियोजना काफी विलम्बित है और निकट भविष्य में पूर्ण होने की सम्भावना नहीं है और इसी के आलोक में शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 43-07-2025 को प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया जिसके अनुतोष प्रार्थना-पत्र में Geld GGA Possession & Payment with Delay Interest के स्थान पर Refund with Delay Interest की प्रार्थना की है, जिसपर विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को कोई आपत्ति नहीं है। अतः शिकायतकर्ता का प्रार्थना-पत्र, दिनांक 43-07-2025 के अनुतोष के आलोक में संशोधन स्वीकार किया जाता है। इस सम्बन्ध में रेरा, आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि वे शिकायतकर्ता को फॉर्म-एम पर संशोधन हेतु अनुमति प्रदान कर दें, जिसके 02 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता उसको संशोधित कर Refund with Delay Interest चयन करें, जिससे फॉर्म-एम पर यह संशोधन अभिलेख पर प्रदर्शित हो तथा फॉर्म-एम की भौतिक प्रति अगले 02 सप्ताह के अन्दर रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

क्योंकि अनुतोष में संशोधन हुआ है इसलिए विपक्षी को आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु 02 सप्ताह का अन्तिम अवसर प्रदान किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता को 02 सप्ताह के अन्दर उक्त आपत्ति पर प्रतिउत्तर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें| उभय पक्षों को कोई और अन्तिम अवसर उपर्युक्त निर्देशों के अनुपालन हेतु नहीं दिया जायेगा। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 30-03-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH Digital signed by SANIAY MESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2026.0.I4 7:6:33 +05'30" (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 23