Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Sandeep Kumar Singh v. Viraj Constructions Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/05/119593/2024

Decision date
2024-10-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ers E-Court दिनांकः 08-0-2024 शिकायत संख्या : LKO762/05/49593/2024 संदीप कुमार सिंह बनाम विराज कन्सट्रक्शन्स प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य मोहन उपस्थित हैं। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है। विपक्षी को अवसर प्रदान करते हुए आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र वकालतनामा के साथ आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अपने आपत्ति-पत्र में परियोजना का स्टेटस वर्णित करें साथ ही विपक्षी कब तक कब्जा देने की स्थिति में रहेंगे उसका भी वर्णन करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप से पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 24.4.2024 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्या, रेरा 78