Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vinay Kumar Agrawal v. Abhisht Developers & Builders Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/05/108648/2023

Decision date
2025-02-04
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत emis E-Court दिनांक: 04-02-2025 शिकायत संख्या : .KO762/05/08648/2023 विनय कुमार अग्रवाल बनाम अभिष्ठ डेवलपर्स एण्ड बिल्डर्स प्रा.लि. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री मनोज गुप्ता उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौरव पटेल उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध करा दिया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु बिना हस्ताक्षर के प्रार्थना-पत्र अपलोड किया गया है जो मान्य नहीं है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीतघ्र प्रत्युत्तर एवं सह-आवंटी को पक्षकार बनाए जाने हेतु रेरा पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार प्रार्थना-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र शिकायतकर्ता को भेजे गए मांग पत्रों एवं उसकी ट्रैकिंग रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली ant सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 09-04-2025 को पेश हो। > $ Verne. (डिम्पल wi) सदस्य, RT