Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vaibhav Chaturvedi v. Experion Developers Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/04/73007/2021

Decision date
2026-05-13
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3 दिनांक: 3-05-2026 शिकायत संख्या : LKO62/04/73007/202 Vaibhav Chaturvedi बनाम Experion Developers Pvt. Ltd शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री जतिन ager उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री फुहार गुप्ता उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि इस शिकायत में दो विपक्षी हैं जिस पर शिकायतकर्ता को मय शपथ-पत्र स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड कर दिया गया है, किन्तु भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध नहीं कराया गया है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र की स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली aed सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 04-08-2026 को पेश हो। AK. ४८४०४... , (डिम्पल वर्म)... सदस्य, रेरा