Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Dr Shikha Yadav v. Wilmot Infratech Private Limited
Complaint No. LKO162/04/138007/2026
- Decision date
- 2026-08-10
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 40--08--2026 शिकायत संख्या: LKO62/04/38007/2026 डॉ. शिखा यादव एवं अन्य बनाम विलमॉट इन्फ्राटेक प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सम्राट वैश्य उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा स्थलीय निरीक्षण प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09-07-2026 इस आधार पर प्रस्तुत किया गया कि परियोजना का निर्माण कार्य अभी अत्यंत सीमित स्तर तक ही हुआ है, परन्तु विपक्षी द्वारा भुगतान योजना (Payment Plan) के अनुसार शिकायतकर्ता से धनराशि की मांग की जा रही है। जिसपर विपक्षी द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। अतः शिकायतकर्ता का स्थलीय निरीक्षण प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09-07-2026 स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह आगामी 04 सप्ताह के अन्दर रेरा पोर्टल पर अपलोडेड उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (सामान्य) रेग्यूलेशन, 2049, 5वें संशोधन के अनुपालन में स्थलीय निरीक्षण कराये जाने हेतु नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुए, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति Rr मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें|
शिकायतकर्ता द्वारा उपर्युक्त नियमानुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर, प्रमाणीय साक्ष्य रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करते हुए, उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराये जाने के उपरान्त, रेरा तकनीकी टीम को आदेशित किया जाता है कि वह अगले 03 सप्ताह में शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल उपर्युक्त प्रार्थना-पत्र के क्रम में प्रश्नगत परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते हुए, निरीक्षण आख्या फोटोग्राफ्स सहित रेरा कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड कर, पीठ के समक्ष भौतिक रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। विपक्षी पक्ष के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अपने मुवक्किल से प्राप्त निर्देशों के आधार पर अवगत कराया गया कि इस प्राधिकरण द्वारा रेरा अधिनियम, 20:6 की धारा ३6 के अंतर्गत पारित आदेश के माध्यम से शिकायतकर्ता के पक्ष में अगली तिथि तक अंतरिम संरक्षण प्रदान किया गया था। तथापि उक्त आदेश के उपरांत शिकायतकर्ता के विरुद्ध निरस्तीकरण-पत्र निर्गत हो गया है। इस संबंध में विपक्षी पक्ष के विद्वान अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि उक्त निरस्तीकरण-पत्र को उनके मुवक्किल द्वारा क्रियान्वित नहीं किया जाएगा तथा शिकायतकर्ता का आवंटन यथावत् बना रहेगा। उक्त कथन के आलोक में शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09-07-2026 पर आदेश पारित किए जाने की आवश्यकता नहीं रह जाती है। अतः उक्त प्रार्थना-पत्र का निस्तारण तदनुसार किया जाता है।
शिकायतकर्ता द्वारा विक्रय-अनुबंध अनुसार “आनंद प्रकाश” को सह-आवंटी अंकित/दर्ज करने संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09-07-2026 प्रस्तुत किया गया है। परन्तु, फॉर्म--/ के अवलोकन से यह विदित होता है कि सह आवंटी का नाम फॉर्म-५ पर दर्ज है, अत: प्रस्तुत संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 09-07-2026 पर आदेश पारित किए जाने की आवश्यकता नहीं रह जाती है। अतः उक्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण तदनुसार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 49-40-2026 को प्रस्तुत की जाये। ; . SANJAY RAMESH pantesh proosseoby. BHOOSREDDY Date: 2026.08.2 8:27:00 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 20