Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Dr Shikha Yadav v. Wilmot Infratech Private Limited

Complaint No. LKO162/04/138007/2026

Decision date
2026-05-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 44-05—2026 शिकायत संख्या: LKO62/04/38007/2026 डॉ. शिखा यादव एवं अन्य बनाम विलमॉट इन्फ्राटेक प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री ए.एस. विशेन उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से तथा सार्वजनिक नोटिस प्रेषित की जायें। शिकायतकर्ता का कथन है कि विपक्षी द्वारा रेश अधिनियम, 20i6 की धारा-43 का अनुपालन नहीं किया गया है लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा इस सम्बन्ध में कोई अभिवचन अपने मेमो ऑफ कप्प्लेन्ट में अंकित नहीं किया गया और ना ही इस सम्बन्ध में कोई प्रार्थना-पत्र अपलोड किया गया। शिकायतकर्ता ने उक्त Non- Compliance के सम्बन्ध में आवश्यक दस्तावेज की प्रति पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी ने वकालतनामा/प्राधिकार-पत्र सहित आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों के तथ्यों एवं cof को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम gear मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि अगली नियत तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 40-08-2026 को प्रस्तुत की जाये। sanay एड) signed ७50१४ RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.05. 9:5:55 BHOOSREDDY १०७३० (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा