Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Archna Swarup v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/04/119327/2024

Decision date
2025-01-06
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-0 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3 दिनांक: 06-04-2025 शिकायत संख्या: LKO62/04/49327/2024 अर्चना स्वरूप व अन्य बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री विवेक कुमार तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हुए। विगत तिथि दिनांक 48-44-2024 को विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह के समय की मांग की थी, जो कि उनको प्रदान किया गया था, परन्तु टंकण त्रुटिवश उक्त निर्देश दिनांक i8-7:-2024 के आदेश में अंकित नहीं हो पाया था। अतः विपक्षी को दिये गये उक्त निर्देश को भी पीठ द्वारा पारित आदेश, दिनांक 48—44-2024 का अंश माना जायेगा। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता ने अवगत कराया कि सह-आवंटी श्री राजेन्द्र स्वरूप का दुःखद निधन हो गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर स्व. राजेन्द्र स्वरूप का मृत्यु प्रमाण-पत्र, वारसान प्रमाण-पत्र तथा श्रीमती अर्चना स्वरूप के हक में स्व. राजेन्द्र स्वरूप के अन्य वारिसों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र पोर्टल पर अपलोड करें तथा विपक्षी को भी अभिलेखों में संशोधन हेतु प्रेषित करें। विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह के समय की मांग की है, जो कि उनको प्रदान किया जाता है। विपक्षी द्वारा आपत्ति अपलोड किये जाने के उपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर उस पर अपना प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों // अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 40-03--2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH _ Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY Date: 2025.0.07 3:06:43 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा