Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shailesh Kumar Singh v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/04/118802/2024

Decision date
2025-08-18
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 48—-08-2025 शिकायत संख्या: LKOI62/04/8802/2024 शैलेश कुमार सिंह बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के प्रतिनिधि श्री राहुल वर्मा तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए | विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति की पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का अन्तिम अवसर प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यदि विपक्षी द्वारा आगामी 02 सप्ताह के अन्दर आपत्ति प्रस्तुत नहीं की जाती है तो अग्रिम नियत तिथि पर उनके आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर समाप्त करते हुए नियमानुसार आदेश पारित कर दिया जायेगा। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर हस्ताक्षरित मेमो-ऑफ-कम्प्लेन्ट तथा उ.प्र. रेरा (सामान्य) विनियम, 2049 के विनियम-26 के अनुसार 7१४6-6 के प्रारूप में प्राधिकार-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उनकी भौतिक प्रतियां प्राप्त करायें। इस आदेश की एक प्रति उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण को अनुपालनार्थ प्रेषित की जाये।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 27-40-2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY SANIAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2025.08.I8 9:09:00 0' BHOOSREDDY 405'3 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा