Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Kiranjeet Kaur v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/04/118613/2024

Decision date
2025-09-11
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 44-09-2025 शिकायत संख्या: LKO62/04/863/2024 किरनजीत कौर बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री राहुल मिश्रा तथा विपक्षी की विद्वान अधिवक्ता सुश्री आहूति अग्रवाल उपस्थित हुई। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत अनुतोष संशोधन प्रार्थना-पत्र, दिनांक 24-40-2024 स्वीकार किया जाता है। रेरा आई.टी. अनुभाग को निर्देशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता के फॉर्म-एम में अनुतोष संशोधन का विकल्प प्रदान करें तथा शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त विकल्प प्राप्त होने के उपरान्त फॉर्म-एम पर अनुतोष “Refund” से “Possession along with delay interest” करना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता ने विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 24-44-2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH BHOOSREDDY RA M ES H Date: 2025.09.] 8:48:26

BHOOSREDDY +930 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा