Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shiv devi v. One Place Infrastructures Private Limited

Complaint No. LKO162/04/106548/2023

Decision date
2025-08-07
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 E-Court दिनांक: 07-08-2025 शिकायत संख्या : LKOI62/04/06548/2023 Shiv devi बनाम ONE PLACE INFRASTRUCTURES PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। रेरा पोर्टल पर उपलब्ध प्राधिकरण द्वारा जारी Abeyance लिस्ट में इस परियोजना का नाम है। सचिव, रेरा के आदेश संख्या 42033 / ZT / HM. / 2024-25 दिनांक 08-08-2024 से इस बात की पुष्टि होती है कि कतिपय कारणों से इस परियोजना को Abeyance में रख दिया गया है। रेरा पोर्टल पर उपलब्ध Abeyance परियोजना की सूची में उपरोक्त परियोजना दर्शित हो रही है। अतः: अगली सुनवाई तिथि से पूर्व सचिव, रेरा पीठ को अवगत कराएं कि किन कारणों से उक्त परियोजना को Abeyance में रखा गया है तथा इससे सम्बन्धित अभिलेख यानि जिस आधार पर यह प्रस्ताव अधिकरण के समक्ष रखा गया हो/है की स्वअभिप्रमाणित प्रतियाँ पीठ को उपलब्ध कराएं। इसके साथ यह भी अवगत कराएं कि उपरिलिखित पंजीकृत परियोजना विशेष में ऐसे कौन-कौन अभिलेख अपलोड नहीं किए गए हैं जिस कारण अधिकरण में इस तरह का प्रस्ताव लाया गया तथा परियोजना को पंजीकृत कर दिया गया। इस कृत्य के लिए कौन जिम्मेदार है। पत्रावली ana सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 48-09-2025 को पेश हो। Ki. '/2४०-८- (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा -2-