Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Subi Raj and Raj Kumar v. Aashiyana Infrapromoters Private Limited

Complaint No. LKO162/03/52067/2020

Decision date
2026-06-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow Status-Disposed

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक: 22-06-2026 24 शिकायत संख्या : LKOI62/03/52067/2020 Subi Raj and Raj Kumar बनाम AASHIYANA INFRAPROMOTERS PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री रजत श्रीवास्तव उपस्थित हैं। विपक्षी अनुपस्थित हैं। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि यथाशीघ्र अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या अपलोड करने के उपरान्त अपना मत पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उनकी इकाई जिस टावर में है उसके बगल वाले टावर में विपक्षी द्वारा काम शुरू कर दिया गया है, जिससे उनको उम्मीद बन गयी है कि विपक्षी द्वारा उनकी इकाई/टावर में भी निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सकता है। अतः इस आधार पर वह शिकायतकर्ता से पुनः उनकी राय प्राप्त करना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें समय प्रदान किया जाये। पत्रावली aed सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 30.06.2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा