Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jaspreet Singh Sethi v. Aashiyana Infrapromoters Private Limited

Complaint No. LKO162/03/52008/2020

Decision date
2025-10-29
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO62/03/52008/2020 सुनवाई तिथि: 29-20-2025 Jaspreet Singh Sethi V/S Aashiyana Infrapromoters Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर उभयपक्ष अनुपस्थित | शिकायतकर्ता पिछली कई तिथियों से अनुपस्थित है। पत्रावली में उपलब्ध शिकायतकर्ता के मोबाइल संख्या-95540049999 पर हेल्प-डेस्क के माध्यम से फोन कॉल करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उसे सुनवाई की जानकारी नही मिल पा रही है, क्योकि सुनवाई में उपस्थित होने के लिए लॉगिन लिंक शिकायतकर्ता के मेल पर आती है। शिकायतकर्ता की ईमेल अब प्रयोग में नहीं है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वह अपनी वर्तमान प्रभावी ईमेल आईडी आवेदन देकर शिकायत में अंकित किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सुनवाई का लिंक प्रेषित कर सुनवाई किया जा सके | शिकायतकर्ता द्वारा अगली सुनवाई में उपस्थित होने के लिए समय दिये जाने का निवेदन किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 45 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या तथा वकालतनामा रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता यदि चाहें तो अनुपालन aren प्राप्त होने के 40 दिन के अन्दर अनुपालन आख्या पर अपनी आपत्ति रेरा पोर्टल पर अपलोड करने के पश्चात उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 26-4i-2025 को पेश हो।

जिला मर न्यायनिर्णायक अधिकारी