Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jitendra Nath With Geeta Trivedi v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/03/137879/2026

Decision date
2026-08-10
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 40--08--2026 शिकायत संख्या: LKO62/03/37879/2026 जीतेन्द्र नाथ एवं अन्य बनाम 0१. तुल्सियानी कन्सट्रक्सन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. 02. बैंक ऑफ बड़ौदा आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया wal पुकार पर शिकायतकर्ता की विद्वान अधिवक्ता सुश्री फुहार गुप्ता उपस्थित हुई तथा विपक्षी संख्या: 04 के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा एवं विपक्षी संख्या: 02 के विद्वान अधिवक्ता श्री रामकृष्ण निगम उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने नियमानुसार उचित वकालतनामा तथा मेमो ऑफ perce में संशोधन किये जाने हेतु प्रार्थना-पत्र, दिनांक 24-07-2026 को पोर्टल पर अपलोड करने तथा विपक्षी संख्या: 02 का मोबाइल नम्बर दर्ज,अंकित करने हेतु प्रार्थना को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि अग्रिम नियत तिथि तक यथास्थिति बनाये रखेंगे।

उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 49--40-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY nas 608.) 7 6:58:6 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 28