Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashish Kumar Saxena and Amar Kumar v. Hallmark Vyapaar Private Limited

Complaint No. LKO162/03/137781/2026

Decision date
2026-06-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3॥ E-Court दिनांक: 22-06-2026 8 शिकायत संख्या :LKO62/03/I3778/2026 ASHISH KUMAR SAXENA AND AMAR KUMAR, AMAR KUMAR बनाम HALLMARK VYAPAAR PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री विनय लखानी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजली सिंह के बिहाफ़ पर सुश्री दिव्या सिन्हा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्रश्नगत शिकायत में सशर्त रजिस्ट्री हो चुकी है, जिसके उपरान्त विपक्षी को अब तक कब्जा प्रदान कर दिया जाना चाहिए था, किन्तु उनके द्वारा अभी तक कब्जा नहीं दिया गया है। विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आदेशित किया जाता है कि यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के उपरान्त प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 4-07-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा