Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Vibha Mahanth v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/03/118439/2024

Decision date
2024-07-15
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 5—-07—2024 शिकायत संख्या: LKOI62/03/8439/2024 विभा महंत बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री सुयश गुप्ता उपस्थित तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए। शिकातयकर्ता के विद्वान अधिवक्ता ने अवगत कराया कि प्रश्नगत प्रकरण में सह-आवंटी श्री अजय महंत का देहांत हो गया है। शिकायतकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर सह-आवंटी श्री अजय महंत का मृत्यु प्रमाण-पत्र, उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र तथा उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र में उल्लिखित श्रीमती विभा महंत के अलावा अन्य सदस्यों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें| शिकायतकर्ता को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त अभिलेखों की प्रतियाँ विपक्षी तथा रेरा मुख्यालय, लखनऊ को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें| विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 02 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित आपत्ति कप्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित करें तथा यदि उन्हें शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों पर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी आपत्ति भी कम्प्लेन्ट पेज पर अपलोड करना सुनिश्चित He | तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर कप्प्लेन्ट पेज अपलोड करना सुनिश्चित करें| fa} पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 02-09-2024 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by

SANJAY SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2024.07.5 BHOOSREDDY 7:40:4 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा