Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Mamata Singh v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/03/117907/2024

Decision date
2026-04-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 27--04--2026 शिकायत संख्या: LKO62/03/7907/2024 ममता सिंह बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री विवेक कुमार उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। शिकायतकर्ता ने यह अवगत कराया है कि मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ के समक्ष इस शिकायत में जो विधिक बिन्दु अन्तर्ग्रस्त है, उस सम्बन्ध में रेरा अपील दाखिल की गयी है, जिसमें मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, खण्डपीठ लखनऊ द्वारा विधिक प्रश्न निर्धारित करते हुए सुनवाई हेतु नियत की गयी है, इसलिए शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अग्रिम सुनवाई, जुलाई में नियत करने हेतु अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों ,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 06-07-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY Digitally signed by SANJAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.04.29 3:43:35 BHO सिजय EDDY ५053 भूसरेड्डी 7 आएं. ड्‌डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 64