Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Meena Kushwaha And Ramvir Singh Kushwaha v. Azeagaia Development Private Limited

Complaint No. LKO162/03/107111/2023

Decision date
2025-01-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-63 E-Court दिनांक: 03-04-2025 शिकायत संख्या : LKO62/03/077/2023 मीना कुशवाहा, रामवीर सिंह कुशवाहा बनाम AZEGAIA DEVELOPMENT PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो ambit के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री द्रोण मिश्रा उपस्थित हैं विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री पुलकित राजपाल के बिहाफ पर सुश्री जागृति वशिष्ठ उपस्थित हैं। विपक्षी द्वारा अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या अपने विद्वान अधिवक्ता के हस्ताक्षर से भौतिक रूप से दाखिल किया गया है। अतः विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र विपक्षी के प्राधिकृत प्रतिनिधि एवं विद्वान अधिवक्ता द्वारा हस्ताक्षरित अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या एवं ओ.सी.,/सी.सी. भी पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा अनुपालन के सम्बन्ध में आख्या पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता मत पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली ad सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 23-0i-2025 को पेश हो। K.. Veme. (डिम्पल वर्मा) सदस्या, रेरा -52-