Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Swati Singh and Shashank Singh v. Lucknow Development Authority Lucknow Development

Complaint No. LKO162/02/69479/2021

Decision date
2025-06-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1 Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-38, 40(2) एवं 63 दिनांक: 02--06-2025 शिकायत संख्या: LKO62/02/69479/202I स्वाती सिंह एवं शशांक सिंह बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश प्रार्थी / शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर प्रार्थी अनुपस्थित रहे तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे की ओर से अधिवक्ता सुश्री आहूति अग्रवाल उपस्थित हुईं। प्रार्थी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस जारी हो। विपक्षी ने अनुपालन आख्या पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। तदोरान्त प्रार्थी 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत अनुपालन आख्या पर जवाब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें । विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकरण के सम्बन्ध में अपील संख्या: 395, 2022 मान. अपीलीय अधिकरण में लम्बित है। विपक्षी को यह भी feet किया जाता है कि यदि मान. अपीलीय अधिकरण कोई wer आदेश पारित किया गया है तो वे उस सम्बन्ध में भी पीठ को अवगत करायें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों ,/अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों ,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 04-08-2025 को प्रस्तुत की जाये। (हरीश ca

सदस्य / rate अधिकारी, उ.प्र. रेरा 6