Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

subhash chand v. Project Category-Un-Register Lucknow Development Authority

Complaint No. LKO162/02/50463/2020

Decision date
2025-12-01
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 04-42-2025 शिकायत संख्या: LKO62/02/50463/2020 सुभाष चन्द बनाम लखनऊ विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री शशांक सिंह तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री अभिषेक खरे उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल संशोधन हेतु पहचान-पत्र सहित संशोधन प्रार्थना-पत्र की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 04 दिनों का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता द्वारा मा. अपीलीय अधिकरण द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रार्थना-पत्र, दिनांक 28-44-2025 की भौतिक प्रति दाखिल की है तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता को भी एक प्रति ई-मेल के माध्यम से प्रेषित की गई है। विपक्षी ने शिकायतकर्ता द्वारा उक्त प्रार्थना-पत्र पर जवाब/आपत्ति पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 22-42--2025 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH 09 नए. BI H 0 (0 5 Ri E D DY ate 2025 2.02 0:49:03 (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 25