Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Asheesh Saxena v. Jj Motels & Hotels Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/02/49388/2020

Decision date
2025-05-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LK062/02/49388/2020 सुनवाई तिथि: 08-05-2025 Asheesh Saxena V/S JJ Motels & Hotels Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित | विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित। विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या इस न्यायालय के समक्ष दाखिल की जा चुकी है| आज सुनवाई के दौरान विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता पर रू. 4.24,657/“- की धनराशि बकाया है। यदि शिकायतकर्ता बकाया धनराशि का भुगतान कर देता है, तो विपक्षी उसके पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर यूनिट का भौतिक कब्जा देने के लिए तैयार है। अतः शिकायतकर्ता 45 दिन के अन्दर विपक्षी से सम्पर्क कर उसे बकाया धनराशि का भुगतान कर अपेक्षित स्टाम्प, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे। शिकायतकर्ता द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान करने के पश्चात विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क किये जाने पर विपक्षी os सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर पंजीकृत कराने के पश्चात शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान करेगा | विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 25-06-2025 को पेश हो। ey जिला जज पूर्व/ न्यायनिर्णायक अधिकारी