Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Prem Lata Singh and Ram Chandra Singh v. Omaxe Limited

Complaint No. LKO162/02/136680/2026

Decision date
2026-04-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 20--04--2026 शिकायत संख्या: LKOI62/02/36680/2026 प्रेम लता सिंह एवं राम चन्द्र सिंह बनाम ओमेक्स लिमिटेड आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री नवीत यादव उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री रूद्रांश सिंह उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता ने फॉर्म-एम पर परियोजना का नाम एवं पंजीकरण संख्या संशोधन करने हेतु संशोधन प्रार्थना-पत्र के साथ ही नियमानुसार उचित वकालतनामा को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। प्रश्नगत शिकायत त्रुटिपूर्ण (0/०८४४०) है। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 03--08-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH 89 0000 BHOOS REDDY Date: 2026.04.22 5:50:32 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा