Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Deep Chandra v. Hallmark Vyapaar Private Limited

Complaint No. LKO162/02/133784/2026

Decision date
2026-06-22
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ। नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-3 E-Court दिनांक: 22-06-2026 6 शिकायत संख्या : LKO62/02/33784/2026 DEEP CHANDRA बनाम HALLMARK VYAPAAR PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री हासमी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता सुश्री अंजली सिंह के बिहाफ़ पर सुश्री दिव्या सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। शिकायतकर्ता द्वारा दाखिल किया गया विस्तृत शिकायत पत्र भौतिक रूप से सुनवाई के उपरान्त प्राप्त हुआ, जिसे पीठ के आदेश पर तत्समय उपलब्ध न होने के कारण प्रिंट लिया गया। इसके परीक्षण से स्पष्ट है कि दाखिल किया गया विस्तृत शिकायत पत्र अपूर्ण है, क्योंकि कोई भी संलग्नक न तो अपलोडेड है और न ही भौतिक प्रति में उपलब्ध है। शिकायतकर्ता द्वास इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा समस्त दास्तावेज दिये गये है। अतः शिकायतकर्ता को आदेशित किया गया कि वह स्वयं अपने द्वारा दाखिल किये गये दस्तावेजों को भौतिक रूप से अवलोकित कर संपुष्टि प्राप्त कर लें।

विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण शिकायत विस्तृत रूप से दाखिल करने के उपरान्त यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता को आदेशित किया जाता है कि वह विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र अपलोड करने के SHIRT HA पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित प्रति भौतिक रूप में पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली aret सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 4-07-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा