Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Jeetendra Kumar Yadav v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/02/127220/2025

Decision date
2026-02-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09--02--2026 शिकायत संख्या: LKOI62/02/727220/2025 जितेन्द्र कुमार यादव बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री विवेक कुमार तिवारी उपस्थित तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा पीठ के समक्ष यह अनुरोध किया गया है कि परिसीमन के सम्बन्ध में एक रेरा अपील मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, लखनऊ बेंच के समक्ष विचाराधीन है, अतः शिकायतकर्ता द्वारा मा. उच्च न्यायालय के निर्णय पारित होने तक इस शिकायत को स्थगित किये जाने का अनुरोध किया गया है, जो कि नन्‍्यायहित स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों // अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक o6—04—2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY SANIAY RAMESH RAMESH BHOOSREDDY Date: 2026.02. BHOOSREDDY 78:2:5 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 42