Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Hari Ram Jaiswal v. Project Category-Un-Register Promoter Other - APPLE REAL INFRAMART PVT LTD

Complaint No. LKO162/01/87795/2022

Decision date
2026-07-02
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 02-07-2026 शिकायत संख्या : [॥(0462/04।87795/2022 Hari Ram Jaiswal बनाम APPLE REAL INFRAMART PVT LTD शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अनुरूद्ध सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कृष्ण कुमार सिंह उपस्थित हैं, किन्तु वकालतनामा अपलोडेड नहीं है। दोनों पक्षों द्वारा आदेश दिनांक 05-05-2026 का अनुपालन नहीं किया गया है। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। रेरा द्वारा किए गए स्थलीय जाँच आख्या में परियोजना को रेरा में पंजीयन योग्य बताया है, लेकिन शिकायतकर्ता द्वारा अधिसूचना संख्या: 4446 /GA R/MIN 2049, 6ठा संशो. / 2025-26 दिनांक 44-04-2025 परियोजना से सम्बन्धित सूचनाएं यथा भूमि का स्वामित्व, मैप आदि जो पंजीयन के सन्दर्भ में आवश्यक है, उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता का कथन है कि काफी कोशिश के बाद शिकायतकर्ता इसे उपलब्ध नहीं करा सक रहा है। पीठ द्वारा शिकायतकर्ता का ध्यान उपरिलिखित अधिसूचना की ओर आकृष्ट किया गया।

पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 02-09-2026 को पेश हो। Date: 2026.07.02 VE RMA 7:3:54 +05'30' (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा