Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Usha Singh v. Jj Motels & Hotels Pvt Ltd

Complaint No. LKO162/01/67976/2021

Decision date
2026-06-30
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKOL62/0/67976/202I सुनवाई तिथि: 30-06-2026 Usha Singh V/S JJ Motels & Hotels Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर उभयपक्ष अनुपस्थित | शिकायतकर्ता ने प्राधिकरण द्वारा धारा-63 के अधीन पारित आदेश के विरूद्ध मान. अपीलीय अधिकरण के समक्ष जमा धनराशि वापस Rad जाने के अनुतोष हेतु अपील प्रस्तुत किया है। विपक्षी ने मान. अपीलीय अधिकरण द्वारा पारित आदेश दिनांक 24-02-2026 इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। मा. अधिकरण के आदेश के अवलोकन से प्रकट होता है कि मा. अधिकरण ने अपने आदेश दिनांक 24-02-2026 के द्वारा जमा धनराशि वापसी का प्रस्ताव अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु विपक्षी को निर्देशित किया है। जब तक जमा धनराशि वापसी के सम्बन्ध में अपीलीय अधिकरण से कोई निर्णय नहीं हो जाता तब तक कब्जे की कार्यवाही आगे बढ़ाया जाना न्यायोचित नहीं होगा। उभयपक्षों की अनुपस्थिति में आज की कार्यवाही न्‍्यायहित में स्थगित की जाती है। शिकायतकर्ता कब्जा प्राप्त नहीं करना चाहता। कब्जे के आदेश के विरूद्ध उसने जमा धनराशि वापसी हेतु अपील प्रस्तुत किया है। यदि शिकायतकर्ता बकाया धनराशि भुगतान कर कब्जा प्राप्त करने के बजाय जमा धनराशि वापस प्राप्त करना चाहता है तो शिकायतकर्ता को पुनः एक अवसर प्रदान किया जाता है कि वह यह स्पष्ट करे कि क्‍यों न धारा-34 के अधीन पारित आदेश निष्पादन योग्य न होने के आधार पर कब्जे की कार्यवाही समाप्त कर दी जाय। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 3-07-2026 को पेश हो।

न्यायनिर्णायक अधिकारी 48