Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Usha Singh v. Jj Motels & Hotels Pvt Ltd
Complaint No. LKO162/01/67976/2021
- Decision date
- 2025-12-10
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Adjudicating Officer Lucknow
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ “ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत सं0- LKO62/0i/67976/202I सुनवाई तिथि: 0-42-2025 Usha Singh V/S JJ Motels & Hotels Pvt Ltd आदेश पत्र शिकायत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर उभय पक्ष अनुपस्थित | विपक्षी की ओर से मा. उ.प्र. रेश अपीलीय अधिकरण के समक्ष शिकायतकर्ता /आवंटी द्वारा प्रस्तुत अपील का मेमो डाक के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस मामले में आवंटी ने धारा-3॥ के अधीन मा. पीठ के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया।
उमयपक्षों को सुनने के पश्चात मा. पीठ ने विपक्षी को निर्देशित किया कि वह मई-2022 तक शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा प्रदान करे तथा विलम्ब के लिए ब्याज का भुगतान करे। मा. पीठ द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि यदि विपक्षी मई-2022 तक कब्जा देने में असफल रहता है, तो वह जमा धनराशि ब्याज सहित वापस कर देगा। शिकायतकर्ता के अनुसार विपक्षी ने मई-2022 तक कब्जा प्रदान नहीं किया इसलिए शिकायतकर्ता ने मा. पीठ द्वारा पारित आदेश दिनांक 09-40-2024 के प्रवर्तनीय भाग के बिन्दु संख्या-2 के अनुसार जमा धनराशि ब्याज सहित वापस कराने हेतु मा. पीठ के समक्ष धारा-38,/40(2) व 63 के अधीन आवेदन प्रस्तुत किया। मा. पीठ ने अपने आदेश दिनांक 40--03--2025 के द्वारा जमा धनराशि ब्याज सहित वापस करने का आदेश पारित करने के स्थान पर कब्जा ad जाने का आदेश पारित करते हुए नियम-24 के अधीन कब्जा दिलाने के लिए पत्रावली इस न््यायायल को संदर्भित की गयी है| शिकायतकर्ता कब्जा कब्जा प्राप्त नहीं करना चाहता, बल्कि जमा धनराशि ब्याज सहित वापस प्राप्त करना चाहता है। इसलिए शिकायतकर्ता ने मा. पीठ के आदेश दिनांक 40-03-2025 के विरूद्ध अपील प्रस्तुत किया है। शिकायतकर्ता कब्जा प्राप्त नहीं करना चाहता इसलिए उसे कब्जा प्राप्त करने के लिए विवश नहीं किया जा सकता। इसी कारण शिकायतकर्ता इस न्यायालय के समक्ष उपस्थित भी नही हो रहा है। जिस आदेश के द्वारा पत्रावली कब्जे की कार्यवाही हेतु इस न्यायालय को प्रेषित की गयी है उस आदेश के विरूद्ध अपील मा. अधिकरण के समक्ष अपील प्रस्तुत कर जमा धनराश्श्ञि ब्याज सहित वापस कराये जाने का अनुतोष मांगा गया है। अपील अधिकरण के समक्ष विचाराधीन है।
उभयपक्ष अपील की अद्यतन स्थिति की जानकारी इस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक: 8-02-2026 को पेश हो। 4602 न्यायनिर्णायक अधिकारी 2