Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ashutosh Kumar v. Viraj Constructions Pvt. Ltd

Complaint No. LKO162/01/67668/2021

Decision date
2025-09-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत Po-LKO62/0/67668/202 सुनवाई तिथि: 09-09-2025 Ashutosh Kumar V/S_ Viraj Constructions Pvt. Ltd. आदेश पत्र शिकायत वीडियो ompR के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री सचिन गर्ग उपस्थित | विपक्षी द्वारा अनुपालन आख्या की प्रति पोर्टल पर दाखिल किया जा चुका है, जिसमें विपक्षी द्वारा यह अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता को दिसम्बर-2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण रजिस्ट्री कर कब्जा प्रदान कर दिया जायेगा | शिकायतकर्ता द्वारा आज इस न्यायालय को यह अवगत कराया गया कि वह अपनी यूनिट का कब्जा ही प्राप्त करना चाहता है और वह इंतजार करने के लिए तैयार है। अपने कथन के समर्थन में शिकायतकर्ता द्वारा लिखित स्पष्टीकरण दाखिल किया गया है। अत: विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह दिसम्बर--2025 तक रेरा द्वारा निर्धारित प्रारूप पर कब्जा प्रस्ताव शिकायतकर्ता को प्रेषित करे। शिकायतकर्ता कब्जा प्रस्ताव प्राप्ति के 45 दिन के अन्दर कब्जा प्रस्ताव में अंकित धनराशि का विपक्षी को भुगतान कर अपेक्षित very, पंजीयन शुल्क व नियमानुसार देय अन्य प्रकीर्ण व्यय के साथ विपक्षी के कार्यालय से सम्पर्क करे |

शिकायतकर्ता द्वारा इस आदेश का अनुपालन करने के पश्चात कार्यालय से सम्पर्क किये जाने पर विपक्षी 03 सप्ताह के अन्दर शिकायतकर्ता के पक्ष में विक्रय विलेख निष्पादित कर पंजीकृत कराने के पश्चात शिकायतकर्ता को कब्जा प्रदान करेगा | विक्रय विलेख एवं कब्जा प्रमाण पत्र की प्रति रेरा पोर्टल पर अपलोड करे तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली उभयपक्षों की सहमति से सुनवाई हेतु दिनांक 22-0i-2026 को पेश हो। eer जिला जज पूर्व/ न्यायनिर्णायक अधिकारी 0