Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

poonam chaturvedi v. Omaxe Limited

Complaint No. LKO162/01/136209/2026

Decision date
2026-08-20
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007। सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ars दिनांक: 20-08-2026 शिकायत संख्या : LKO762/04/436209/2026 poonam chaturvedi बनाम Omaxe Limited शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री वरद अरूण यादव के बिहाफ़ पर श्री निशांत मिश्रा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य तिवारी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति पत्र अपलोड नहीं किया गया है जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा घोर आपत्ति व्यक्त की गयी है। अतः विपक्षी को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। Tera शिकायतकर्ता अपना प्रत्युत्तर दाखिल कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध करायें। उभय पक्ष सुनिश्चित करेंगे कि अगली तिथि के पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी अभिलेख अपलोड कर दिये गये हैं तथा भौतिक स्वाभिप्रमाणित प्रति उपलब्ध करा दी गयी है।

शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि उनकी इकाई की रजिस्ट्री हो चुकी है एवं कब्जा भी प्राप्त हो गया है। शिकायत यह है कि उन्हें इस कमर्शियल प्रापर्टी पर विपक्षी द्वारा साईन बोर्ड लगाने नहीं दिया जा रहा है। विपक्षी को इस सम्बन्ध में भी अपना पक्ष आपत्ति पत्र के साथ स्पष्ट करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पत्रावली at सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 27-40-2026 को पेश हो। (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 43