Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
poonam chaturvedi v. Omaxe Limited
Complaint No. LKO162/01/136209/2026
- Decision date
- 2026-03-23
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 2
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 23--03--2026 शिकायत संख्या: LKOI62/0I/36209/2026 पूनम चतुर्वेदी बनाम ama लिमिटेड आदेश परिवाद वीडियो opi के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री निशांत मिश्रा उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। विपक्षी को उपस्थिति हेतु पंजीकृत डाक के माध्यम से नोटिस एवं पब्लिक नोटिस जारी हो। शिकायतकर्ता ने पठनीय मेमो ऑफ कम्प्लेन्ट को पोर्टल पर अपलोड करने तथा फॉर्म-एम की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वे 03 सप्ताह के अन्दर वकालतनामा सहित आपत्ति पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। तदोपरान्त शिकायतकर्ता 02 सप्ताह के अन्दर विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्त्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें | उभय पक्षों के तथ्यों एवं तर्कों को विस्तार से सुनने तथा अभिलेखों का अवलोकन करने पर यह पाया गया कि प्रथम दृष्टया मामला, सुविधा का संतुलन (Balance of convenience) एवं अपूर्णनीय क्षति, तीनों शिकायतकर्ता के पक्ष में होने के कारण विपक्षी कम्पनी को यह आदेशित किया जाता है कि वह अग्रिम नियत तिथि तक, प्रकरण में यथास्थिति बनाये रखेंगे।
उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों /अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। प पत्रावली सुनवाई हेतु मा. पीठ संख्या: 02 के समक्ष दिनांक 006--.05-2026 को प्रस्तुत की जाये। पक्षकार सम्बन्धित पीठ के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें| Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH amesh sHoosreDDY BHOOSREDDY Dats, 2026.08.25 7:25:57, (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा