Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Anupam Pradhan v. Jugal Kishore & Ndbg Sage City LLP

Complaint No. LKO162/01/135849/2026

Decision date
2026-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 08-09-2026 शिकायत संख्या : ।॥(0462/04/435849/2026 ANUPAM PRADHAN बनाम JUGAL KISHORE & NDBG SAGE CITY LLP शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री वी.पी. सिंह उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री कपिल कंडपाल उपस्थित हैं तथा वकालतनामा अपलोडेड है। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र दाखिल नहीं किया गया है| विपक्षी के लिए उपस्थित हो रहे विद्वान अधिवक्ता द्वारा आपत्ति-पत्र दाखिल करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

शिकायतकर्ता ने पीठ को अवगत करवाया कि विपक्षी द्वारा मैप में बदलाव किया जा रहा है जिसके डिटेल्स विपक्षी को देने के आदेश दिए गए। साथ ही विपक्षी को Alteration plan को अगली तिथि तक रोकने के आदेश दिए गए। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि वह प्लाट के ले-आउट में बदलाव नहीं कर रहे हैं। जिस सम्बन्ध में विपक्षी को आदेशित किया गया कि अपने आपत्ति-पत्र के साथ इस परिप्रेक्ष्य में शपथ-पत्र भी दें कि उनके द्वारा रेरा के प्राविधानों के इतर ले-आउट प्लान में बदलाव नहीं किया जा रहा है। इस Alteration को अगली तिथि तक रोक दिया जाता है और विपक्षी को इसके अनुपालन हेतु सख्त आदेश दिए गए। पत्रावली art सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि t9-7.-2026 को पेश हो। D | M P LE Digitally signed by DIMPLE VERMA VERMA trea 0530" (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा 44