Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Aayushi Agarwal v. Project Category-Un-Register Agent Other - TEJINFRAZONE PVT LTD

Complaint No. LKO162/01/135830/2026

Decision date
2026-09-08
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत ast दिनांक: 08-09-2026 शिकायत संख्या : ।॥(0462/04/435830/2026 AAYUSHI AGARWAL बनाम TEJINFRAZONE PVT LTD. शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित हैं। विपक्षी की ओर से उनकी विद्वान अधिवक्ता सुश्री वर्षा उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायत एजेंट के विरूद्ध की गयी है जो कि रेरा अधिनियम के तहत मान्य नहीं है। विपक्षी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि यह परियोजना अपंजीकृत है। अतः वह एजेंट सम्बन्धी सूचनाएं अपलोड नहीं कर सक रही हैं। उनके द्वारा इसकी भौतिक प्रति उपलब्ध करा दी गयी है। विपक्षी द्वारा यह भी बताया गया कि इस अभिलेख को उनके द्वारा भौतिक रूप से दाखिल किए गए आपत्ति-पत्र के संलग्न-4 के रूप में दिया गया है। विपक्षी ने अवगत कराया कि इस आपत्ति-पत्र की प्रति उनके द्वारा यथोचित माध्यम से शिकायतकर्ता को उपलब्ध करायी गयी है जिसके क्रम में शिकायतकर्ता ने अपना प्रत्युत्तर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध करा दी है। शिकायतकर्ता द्वारा Adjournment Application दाखिल करते हुए शिकायत की सुनवाई किसी भी शनिवार को निर्धारित करने का अनुरोध किया गया है। इस क्रम में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाता है कि शनिवार को उ.प्र. शासन के कार्यालयों में अवकाश रहता है, अतः उ.प्र. रेरा में शनिवार को पीठ में Hearing की कार्यवाही सम्पादित नहीं की जाती है।

पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 49-44-2026 को पेश हो। DIMPLE Siri” VERMA जिओ (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा £ 26