Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Ambika Prasad Tewari v. Paarth Infrabuild Private Limited

Complaint No. LKO162/01/135762/2026

Decision date
2026-03-09
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 09--03--2026 शिकायत संख्या: LKO62/0I/35762/2026 अंबिका प्रसाद तिवारी बनाम सनफ्रान डेवलपर्स प्रा.लि. आदेश परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री महेन्द्र सिंह रावत तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए। शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि श्री अम्बिका प्रसाद तिवारी का दिनांक 47—08—2025 को निधन हो गया है और त्रुटिवश यह शिकायत उन्ही के नाम से दाखिल की गई है। शिकायतकर्ता ने उचित नियमानुसार वकालतनामा एवं वारिसान प्रमाण-पत्र तथा श्रीमति सोनपति तिवारी के पक्ष में समस्त इंगित सदस्यों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र को पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने के अतिरिक्त पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रति को भी पोर्टल पर अपलोड करने हेतु 03 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों ,//अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 08-06-2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH isitaly signed 0०5३४॥४ RAMESH BHOOSREDDY BHOOSREDDY __ bate:2026.03.:0 77:44:78 +05'30"

(संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा