Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Akhilesh Kumar v. U.P. Awas Evam Vikas Parishad

Complaint No. LKO162/01/126131/2025

Decision date
2025-03-03
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 03-03-2025 शिकायत संख्या: LKOI62/0I/I263/2025 अखिलेश कुमार बनाम उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री विवेक कुमार तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री एन.एन. पाण्डेय उपस्थित हुए। विपक्षी ने वकालतनामा सहित आपत्ति की भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। शिकायतकर्ता ने विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों //अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों,/ अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 49--05-2025 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH games sHoosREDDY BHOOSRE DDY Date: 2025.03.04 5:20:42 +05'30' (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 33