Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Simpy Tripathi v. Nagar Nigam Lucknow TN Road

Complaint No. LKO162/01/125896/2025

Decision date
2026-03-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 24-03-2026 शिकायत संख्या: LKOI62/0/25896/2025 सिम्पी त्रिपाठी बनाम नगर निगम लखनऊ आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री आदित्य तिवारी उपस्थित हुए तथा विपक्षी अनुपस्थित रहे। पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश, दिनांक 04-42-2025 में विपक्षी को सचेत किया गया था कि यदि विपक्षी अगली नियत तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना नहीं सुनिश्चित करते है तो एक-पक्षीय कार्यवाही प्रारम्भ करने पर विचार किया जायेगा। इसके बावजूद भी विपक्षी की ओर से कोई भी उपस्थित दर्ज नहीं कराई गई, केवल वकालतनामा तथा मुख्य वित्त लेखाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कवर लेटर को पोर्टल पर अपलोड किये बिना ही उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराई गयी है। उक्त वर्णित तथ्यों से यह स्पष्ट है कि पर्याप्त अवसर प्रदान किये जाने के उपरान्त भी विपक्षी उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रख रहें है और ना ही परिवाद के निस्तारण हेतु गंभीर है, जो अत्यंत ही खेद का विषय है।

शिकायतकर्ता का अनुरोध है कि विपक्षी का पीठ के समक्ष प्रस्तुत होकर सम्पूर्ण तथ्य रखना न्यायहित में आवश्यक है। अतः विपक्षी को न्‍्यायहित में अतिरिक्त अवसर प्रदान करते हुए रू.2000,//- का खर्चा (Cost) अधिरोपित किया जाता है तथा oe निर्देशित किया जाता है कि उक्त धनराशि प्राधिकरण के IDFC FIRST BANK के बैंक खाता संख्या: 40050469860, आई.एफ.एस.सी. HIS: IDFBO02I25I में 45 दिनों के अन्दर जमा कर भुगतान का प्रमाण सचिव, उ.प्र. WI को उपलब्ध कराने के उपरान्त उसकी एक प्रति पोर्टल पर अपलोड करें। यदि विपक्षी द्वारा अपनी आपत्ति पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त करा दिया जाता है तो शिकायतकर्ता आपत्ति अपलोड होने के 02 सप्ताह के अन्दर अपना प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करेगें | उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों //अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें| इस आदेश की एक प्रति आयुक्त, नगर निगम लखनऊ को अनुपालनार्थ प्रेषित हो। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 29-06-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH pamesh sHoosrepby BHOOSREDDY _ Datt.20260326 720620 40530: (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 20