Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Shiv Shanker Sachan v. Tulsiani Constructions and Developers Private

Complaint No. LKO162/01/104332/2023

Decision date
2026-01-12
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 1

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 42--04-2026 शिकायत संख्या: LKOI62/0I/04332/2023 शिव शंकर सचान एवं अन्य बनाम तुल्सियानी कन्सट्रक्सन्स एण्ड डेवलपर्स प्रा.लि. आदेश शिकायतकर्ता का परिवाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री सौरभ मिश्रा उपस्थित हुए। आज यह शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा बैंक को विपक्षी संख्या: 02 बनाने हेतु प्रस्तुत अपनी शिकायत के अनुतोष पर सुनवाई हेतु नियत था, जिसपर शिकायतकर्ता द्वारा अपने पक्ष प्रस्तुत किया गया है। विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि आज की तिथि में विपक्षी प्रमोटर द्वारा उपर्युक्त बैंक लोन बैंक ऑफ बड़ोदा के साथ में सेटल कर दिया गया है। भुगतान कर दिया गया है और अब इस प्रोजेक्ट पर कोई धनराशि शेष नहीं है। अतः जो बैंक के द्वारा सरफेसी अधिनियम, 2002 की धारा 43(4) सपठित सरफेसी नियमावली के तहत शिकायतकर्ता की इकाई जब्त की गई है वह स्थिति आज की तिथि में नहीं है, इस सम्बन्ध में वह निर्देश प्राप्त कर सुसंगत अभिलेख पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।

आज उपर्युक्त बिन्दु पर आंशिक सुनवाई की गई और इस बिन्दु पर शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में तथा आज सुनवाई के दौरान अपने कथन के समर्थन में जो बातें तथ्य एवं विधिक बिन्दु प्रस्तुत किये गए उसके सम्बन्ध विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता द्वारा अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है। इसी नियत बिन्दु पर अगले नियित तिथि पर पुनः अग्रिम सुनवाई की जायेगी उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों / अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 30-03-2026 को प्रस्तुत की जाये। Digitally signed by SANJAY SANJAY RAMESH ames sHoosreppy BHOOSREDDY _ >ste:202600.4 करा (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 20