Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Madhavi Tripathi And Vibha Tripathi v. Collage Group Infrastructure Private Limited

Complaint No. LKO157/09/123219/2024

Decision date
2026-02-24
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Bench 2

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण, लखनऊ | नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007 | सुनवाई पीठ-02 कार्यवाही अन्तर्गत a-—si दिनांक: 24-02-2026 शिकायत संख्या : LKOI57/09/2329/2024 Madhavi Tripathi And Vibha Tripathi(Complainant) Vibha tripathi (CoAllottee) बनाम COLLAGE GROUP INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED शिकायतकर्ता का वाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता अनुपस्थित है। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री सर्वेश त्रिपाठी उपस्थित हैं तथा वकालतनामा पत्रावली पर उपलब्ध है। विपक्षी द्वारा अतिरिक्त आपत्ति-पत्र अपलोड करने के लिए समय की मांग की गयी जिसे प्रदान किया गया। विपक्षी ने अवगत कराया कि परियोजना किसी और को बेची जा चुकी है। अतः विपक्षी को आदेशित किया जाता है कि वह यथाशीघ्र उपरोक्त सभी तथ्यों का समावेश करते हुए आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विपक्षी द्वारा आपत्ति-पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के उपरान्त शिकायतकर्ता प्रत्युत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी स्वअभिप्रमाणित भौतिक प्रति पीठ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। पत्रावली वास्ते सुनवाई हेतु अग्रिम नियत तिथि 22-04-2026 को पेश हो। fe किए , (डिम्पल वर्मा) सदस्य, रेरा