Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Varsha Maheshwari v. Hare Krishna Developers Arazi No.1801

Complaint No. LKO157/05/75075/2021

Decision date
2024-11-27
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी शिकायत्त सं0- LKOI57/05/75075/202I सुनवाई तिथि: 27-24-2024 Varsha Maheshwari V/S_ Hare Krishna Developers आदेश पत्र शिकायत वीडियो कॉनफेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अरविन्द तिलहरी उपस्थित। विपक्षी की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जौहरी उपस्थित। विपक्षी की ओर से इस न्यायालय को यह अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता को यूनिट का कब्जा प्रदान किया जा रहा है, परन्तु वह स्वयं अवशेष धनराशि का भुगतान न कर यूनिट का कब्जा प्राप्त नहीं कर रहा है। शिकायतकर्ता ने इस न्यायालय को यह अवगत कराया कि विपक्षी द्वारा अनुबन्ध की शर्तों के विपरीत विधि विरूद्ध धनराशि की मांग की जा रही है। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह शिकायतकर्ता को 40 दिन के अन्दर रेरा के प्रारूप के अनुसार विधिक कब्जा प्रस्ताव प्रेषित करे तथा विधिक कब्जा प्रस्ताव पत्र को रेरा पोर्टल पर भी अपलोड करे और उसकी एक भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में जमा कराना सुनिश्चित करें। कब्जा प्रस्ताव पत्र प्राप्त होन के 40 दिन के अन्दर शिकायतकर्ता विपक्षी से सम्पर्क करे तथा रजिस्ट्री हेतु अपेक्षित स्टाम्प, पंजीयन शुल्क की विधिक अपेक्षाओं को पूर्ण कर 45 दिन के अन्दर यूनिट की रजिस्ट्री कराकर कब्जा प्राप्त करे। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह रजिस्ट्री होने के पश्चात विक्रय विलेख तथा कब्जा प्रमाण पत्र को रेरा पोर्टल पर अपलोड तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ जमा कराना सुनिश्चित करें।

पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 29-04-2025 को पेश हो। da (हरीश त्रिपाठी) जिला जज पूर्व/ न्यायनिर्णायक अधिकारी Page | ॥5