Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority

Varsha Maheshwari v. Hare Krishna Developers Arazi No.1801

Complaint No. LKO157/05/75075/2021

Decision date
2024-09-05
Text availability
Machine-read (OCR) text, unverified
Bench
Adjudicating Officer Lucknow

Source: UP RERA order

Connected provisions and cases

No further provision or case links are recorded.

Judgment text

E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकाकर हाऊस, पुराना हैदराबाद, लखनऊ सुनवाई पीठ-न्यायनिर्णायक अधिकारी 3... शिकायत सं0- ॥(00457/05/75075/2024 सुनवाई तिथि: 05-09-2024 Varsha Maheshwari V/S_ Hare Krishna Developers आदेश पत्र शिकायत वीडियो कॉनर्फेसिंग के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत की गयी। पुकार पर शिकायतकर्ता की ओर से उनके विद्वान अधिवक्ता श्री अरविन्द तिलहरी उपस्थित है। विपक्षी की ओर से विद्वान अधिवक्ता श्री गौतम जोहरी उपस्थित है। आज सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया है कि arsi के अधीन मा. पीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में उसे कब्जा दिलाया जाय। विपक्षी से सम्पर्क किये जाने के बावजूद शिकायतकर्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कर कब्जा प्रदान नहीं किया जा रहा है। विपक्षी स्वयं शिकायतकर्ता की यूनिट में आवासित है। विपक्षी द्वारा यह अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा धारा-63 के अधीन पारित आदेश दिनांक 24-06-2024 के विरूद्ध मा. रेरा अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपील दाखिल किया है इसलिए स्थगित किया जाय। विपक्षी को निर्देशित किया जाता है कि वह 02 सप्ताह के अन्दर मा. रेरा अपीलीय अधिकरण के समक्ष दाखिल अपील की प्रति पोर्टल पर दाखिल करना सुनिश्चित करें। विपक्षी को यह भी निर्देशित किया जाता है कि वह अपील की प्रति शिकायतकर्ता को ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपील की भौतिक प्रति रेरा कार्यालय, लखनऊ में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 46-40-2024 को पेश हो। (हरीश त्रिपाठी) जिला जज पूर्व / न्यायनिर्णायक अधिकारी