Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority
Meril Singh v. Kanpur Development Authority KDA Compound
Complaint No. LKO157/03/118315/2024
- Decision date
- 2026-05-04
- Text availability
- Machine-read (OCR) text, unverified
- Bench
- Bench 1
Source: UP RERA order
Connected provisions and cases
No further provision or case links are recorded.
Judgment text
E-Court उ.प्र. भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण नवीन भवन, राज्य नियोजन संस्थान, कालाकांकर हाउस, ओल्ड हैदराबाद, लखनऊ-226007. सुनवाई पीठ-04 कार्यवाही अन्तर्गत धारा-34 दिनांक: 04--05--2026 शिकायत संख्या: LKOI57/03/I835/2024 मेरिल सिंह एवं अन्य बनाम कानपुर विकास प्राधिकरण आदेश परिवाद वीडियो amphi के माध्यम से सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया। पुकार पर शिकायतकर्ता के विद्वान अधिवक्ता श्री अमित अवस्थी उपस्थित हुए तथा विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता श्री ज्ञानेश बाजपेयी उपस्थित हुए | विपक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि पीठ द्वारा पूर्व में पारित आदेश, 09-03-2026 4 खर्चा (Cost) अधिरोपित किया गया था जिसका भुगतान विपक्षी द्वारा कर दिया गया है तथा उसका प्रमाण पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 04 सप्ताह का समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है, जो कि स्वीकार किया जाता है।
इसके अतिरिक्त, विपक्षी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 09 शिकायतों, जिनमें आज वकालतनामा अपलोड कर पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, (जिसमें वर्तमान शिकायत भी सम्मिलित है), में आपत्ति अपलोड करने हेतु समय प्रदान किये जाने का अनुरोध किया है। अतः विपक्षी के विद्वान अधिवक्ता के व्यक्तिगत आश्वासन पर आपत्ति को पोर्टल पर अपलोड करने तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराने हेतु 02 सप्ताह का समय प्रदान करते हुए यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि अगली नियत तिथि तक आपत्ति पोर्टल पर अपलोड नहीं की जाती है तथा उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त नहीं करायी जाती है, तो शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं संलग्न अभिलेखों के आधार पर वाद का निस्तारण कर दिया जाएगा। तदोपरान्त शिकायतकर्ता, विपक्षी द्वारा प्रस्तुत आपत्ति पर प्रतिउत्तर पोर्टल पर अपलोड कर उसकी भौतिक प्रति रेरा मुख्यालय, लखनऊ में 02 सप्ताह के अन्दर प्राप्त कराना सुनिश्चित करेगें। उभय पक्षों को यह निर्देशित किया जाता है कि वे अपने दस्तावेजों /अभिकथनों को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ आपस में ई-मेल के माध्यम से साझा करें तथा अग्रिम नियत तिथि से पूर्व अपने दस्तावेजों / अभिकथनों की भौतिक प्रतियाँ रेरा मुख्यालय, लखनऊ में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें और प्राप्ति का प्रमाण भी पोर्टल पर अपलोड करें। पत्रावली सुनवाई हेतु दिनांक 03-08--2026 को प्रस्तुत की जाये। SANJAY RAMESH pavrestissoosrenoy. (संजय आर. भूसरेड्डी) अध्यक्ष, उ.प्र. रेरा 34